House Gyan App
House Gyan is better on app
4.6Get our free app
Install
housegyan logo
Modern paint colors for home 2026
26th, Sep, 2024
By HouseGyan
Share

टॉप 20 ट्रेंडिंग पेंट कलर्स 2026 जो आपके घर को दे एक दम मॉडर्न लुक


दिवाली, जिसे रौशनी का त्योहार कहा जाता है, ये समय होता है जब हमारे देश मे इस त्योहार की तैयारी की  शुरुआत 1-2 महीने पहले से घर की साफ सफाई, रेनोवैशन व दीवारों पर नये कलर्स के साथ शुरू हो जाती है दिवाली पर घरों व ऑफिस को रंगोली, दीयों, चमकती रोशनी और कई तरीके की डेकोरैशन से सजाया जाता है। दिवाली का त्योहार आपके घर की दीवारों को नए रंगों से सजाने का बेहतरीन मौका होता है, जो उत्सव की भावना और घर मे नये रंगों से एक नई ऊर्जा और उल्लास का वातावरण पैदा करता है ।

लैटस्ट टेक्नॉलजी के वाल पैन्टस की कीमत और इनकी लंबी उम्र (3-5 साल) की वजह से घर मे हर साल कलर करवाना पॉकेट फ़्रेंडली, समय फ़्रेंडली और ईको फ़्रेंडली तीनों ही नहीं है इसलिए सही रंगों का चुनाव आपके घर के माहौल को बदल सकता है, सजावट को निखार सकता है, और मेहमानों के लिए स्वागत योग्य माहौल बना सकता है। यहां दीवाली 2026 मे आपके घर के लिए 20 ट्रेंडिंग और लैटस्ट वाल पैन्टस के ऑप्शन दिए गए है, जो आपके घर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। और आपके 2026 के वाल पेंट कलर सिलेक्शन को आसान करने के लिए हमने इन टॉप 20 ट्रेंडिंग वाल पेंट कलर्स के कुछ फ़ोटोज़ भी दिखाए है

आपके सपनों के घर के लिए इस दिवाली टॉप 20 वाल पेंट ऑप्शन 2026

1. वॉर्म और कम्फर्टऐबल अर्थ टोन

अर्थ टोन हमेशा से घर के इंटीरियर्स के लिए पसंदीदा रहे हैं जो पुराने जमाने से चले आ रहे है जब क्ले  (मिट्टी) को दीवारों पर लीपा (hand paint) जाता था। सालों से चले आ रहे इस कलर को इस साल दिवाली पर आप अपने घर के वाल पेंट मे लगा सकते है । ये रंग आपके घर में वॉर्मनेस और आराम का एहसास कराते हैं ।

  • क्ले Clay (#B0664A)  

 home interiors

clay home interiors

  • वॉर्म beige (#D3B092)

Warm Beige (#D3B092)

Warm Beige (#D3B092)

2. नीले रंग के शानदार शेड्स

नीला रंग घर में शांति और सुकून का एहसास कराता है। इस साल 2026 के लिए नीले रंग के शेड्स ट्रेंड में हैं क्योंकि ये घर की रौनक बढ़ाते हैं और साथ ही मॉडर्न लुक भी देते हैं।

  • नेवी ब्लू (#003366)

Trending Diwali Colors 2024

Trending Diwali Colors 2024

  • टील (#008080)

Home Wall Colors Diwali 2024

Home Wall Colors Diwali 2024

3. चमकदार पीले और नारंगी रंग

दिवाली जैसे त्योहारों के लिए पीले और नारंगी रंग से ज्यादा कुछ और उत्सव को परिभाषित नहीं कर सकता। ये रंग सकारात्मकता, ऊर्जा और खुशी का प्रतीक होते हैं।

  • सनफ्लावर येलो (#FFC300)  

Diwali Wall Paint Ideas

Diwali Wall Paint Ideas

  • बर्न्ट ऑरेंज (#CC5500)

Festive Wall Colors 2024

Festive Wall Colors 2024

4. ताजगी भरे हरे रंग

हरा रंग वृद्धि, समरसता और नवीकरण का प्रतीक होता है, और घर के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हरा रंग आपके घर में ताजगी और शांति का अनुभव कराता है।

  • सेज ग्रीन (#9CAF88)

Modern Wall Colors for Diwali

Modern Wall Colors for Diwali

  • शेरवुड ग्रीन (#1E453E)

Best Colors for Home Walls Diwali

Best Colors for Home Walls Diwali

5. क्लासिक सफेद रंग का मॉडर्न ट्विस्ट

सफेद रंग हमेशा से ही घर की दीवारों के लिए फोरएवर क्लासिक पसंद रहा है, लेकिन 2026 में आप इसे नए शेड्स के साथ मॉडर्न ट्विस्ट देकर अपने घर की दीवारों पर सजा सकते हैं।

  • क्रीम (#FFFDD0)

Vibrant Colors for Diwali 2024

Vibrant Colors for Diwali 2024

  • बेज (#E0D8C1)

Popular Diwali Paint Colors

Popular Diwali Paint Colors

6. पारंपरिक लाल और मैरून

लाल और मैरून रंग प्यार, जोश और उत्सव का प्रतीक हैं। ये रंग आपके घर को शाही और उत्सवपूर्ण लुक देते हैं।

  • मैरून (#800000)

Diwali 2024 Home Color Trends

Diwali 2024 Home Color Trends

  • रूबी रेड (#9B111E)

Elegant Colors for Diwali Decoration

Elegant Colors for Diwali Decoration

7. पेस्टल शेड्स

पेस्टल शेड्स उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो एक साधारण लेकिन मॉडर्न लुक चाहते हैं। ये रंग आपके घर में एक सादगी अनुभव जोड़ते हैं।

  • लैवेंडर (#E6E6FA)

Diwali Interior Color Ideas

Diwali Interior Color Ideas

  • फर्न (#9DC391)

Latest Color Trends for Diwali

Latest Color Trends for Diwali

  • पीच (#FFDAB9)

Diwali Themed Home Colors

Diwali Themed Home Colors

8. मेटैलिक ह्यूज

 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जैसे मेटैलिक रंग आपके घर में ग्लैमर का टच जोड़ने के लिए एकदम सही हैं, मटैलिक कलर घर मे शाही और विन्टिज लुक देते है  

  • सिल्वर (#C0C0C0) 

Trending Diwali Colors 2024

Trending Diwali Colors 2024

  • ब्रॉन्ज (#CD7F32)

Trending Diwali Colors 2024

Trending Diwali Colors 2024

9. विभिन्न रंगों का संयोजन

अलग-अलग रंगों को का मिला जुला कर भी आप घर मे एक अनोखा और यूनीक लुक दे सकते है ये वाल पेंट काम्बनैशन जैसे टील (#008080) और सनफ्लावर येलो (#FFC300) या ऑलिव ग्रीन (#808000) और बर्न्ट ऑरेंज (#CC5500) का संयोजन आपके घर मे बोल्ड और मॉडर्न लुक के साथ साथ हैप्पीली  वाइब भी देगा ।

Diwali Wall Paint Ideas

Diwali Wall Paint Ideas

Diwali Wall Paint Ideas

Diwali Wall Paint Ideas 

भारत की कई प्रमुख पेंट ब्रांड्स मे आप ये सभी कलर्स आसानी से ढूंढ सकते है

इन ब्रांडस की वेबसाईट पर कलर चुनने के लिए कुछ टूल्स भी है जिनके जरिए आप आसानी से कलर ढूंढ सकते है और उनको वर्चुअली भी देख सकते है

1. एशियन पेंट्स

  • वेबसाइट पर जाएं: Asian Paints

  • टूल्स: "Colour Visualizer" टूल का उपयोग करके आप अलग-अलग रंगों को वास्तविक कमरे की सेटिंग में देख सकते हैं। आप रंगों को मैट, शाइन आदि फ़िनिश के अनुसार फ़िल्टर भी कर सकते हैं।

  • कलेक्शन: Royale Play, Apcolite, Tractor Emulsion और अन्य।

HouseGyan Offering

House Plan

House Elevation

Cost Estimate

Shubh Muhurat

Latest Trends

Professional

Latest News

Vaastu Shastra

EMI Calculator

2. बर्जर पेंट्स

  • वेबसाइट पर जाएं: Berger Paints

  • टूल्स: "Virtual Painter" टूल का उपयोग करें, जिसमें आप अपने कमरे की फोटो अपलोड करके विभिन्न रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

  • कलेक्शन: Silk Glamor, WeatherCoat, Easy Clean आदि।

3. नेरोलैक पेंट्स

  • वेबसाइट पर जाएं: Nerolac Paints

  • टूल्स: "Colour My Space" टूल आपको विभिन्न रंगों और उनके कॉमबीनैशन को भी चुन सकते है 

  • कलेक्शन: Impressions HD, Suraksha, Beauty Gold

4. डुलक्स पेंट्स

  • वेबसाइट पर जाएं: Dulux Paints

  • टूल्स: "Dulux Visualizer" ऐप का उपयोग करके आप अपनी दीवारों पर वास्तविक समय में AR तकनीक (आउगमेंटेड रीऐलिटी) के जरिए रंग देख सकते हैं। 

  • कलेक्शन: Velvet Touch, Weathershield, SuperClean

5. इंडिगो पेंट्स

  • वेबसाइट पर जाएं: Indigo Paints

  • टूल्स: वेबसाइट पर एक "Color Palette" उपलब्ध है, जिसमें आप विभिन्न पेंट विकल्प देख सकते हैं।

  • कलेक्शन: Premium Emulsion, Acrylic Laminate, PU Super Gloss।

निष्कर्ष:  

घर की दीवारों के लिए सही वाल पेंट कलर चुनना बहुत ही मुस्किल काम होता है क्यूंकी सही कलर शैड ही आपके घर की डेकरैशन और इन्टीरीअर को कोंपलीमेन्ट कर घर का वातावरण और फीलिंग को सकारात्मकता देता है इसीलिए दिवाली 2026 के मौके पर घर की दीवारों के लिए हाउसज्ञान के साथ सही वाल पेंट कलर को चुने और घर की सजावट को नया और मॉडर्न लुक दे। 


FAQs

1. 2026 में घर की दीवारों के लिए कौन-से पेंट कलर ट्रेंड में हैं?

2026 में अर्थ टोन (क्ले, वॉर्म बेज), नीले रंग के शेड्स (नेवी ब्लू, टील), हरे रंग के शेड्स, पेस्टल कलर और फेस्टिव कलर जैसे सनफ्लावर येलो और बर्न्ट ऑरेंज काफी ट्रेंड में हैं।

2. घर को मॉडर्न लुक देने के लिए कौन-से पेंट कलर बेहतर हैं?

नेवी ब्लू, सेज ग्रीन, लैवेंडर, बेज और मेटैलिक शेड्स जैसे सिल्वर और ब्रॉन्ज आपके घर को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

3. क्या अर्थ टोन रंग घर के इंटीरियर के लिए अच्छे होते हैं?

हाँ, अर्थ टोन जैसे क्ले और वॉर्म बेज घर में गर्माहट और आरामदायक माहौल बनाते हैं और यह मॉडर्न व पारंपरिक दोनों तरह के इंटीरियर के साथ अच्छे लगते हैं।

4. दिवाली के लिए कौन-से पेंट कलर सबसे अच्छे माने जाते हैं?

दिवाली जैसे त्योहार के लिए सनफ्लावर येलो, बर्न्ट ऑरेंज, रूबी रेड और मैरून जैसे रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये खुशी, ऊर्जा और उत्सव का प्रतीक होते हैं।

5. क्या पेस्टल शेड्स घर की दीवारों के लिए सही विकल्प हैं?

हाँ, पेस्टल शेड्स जैसे लैवेंडर, पीच और फर्न घर को सॉफ्ट, सादगी भरा और मॉडर्न लुक देते हैं, इसलिए ये बेडरूम और लिविंग रूम के लिए अच्छे विकल्प हैं।

6. घर के लिए सही वाल पेंट कलर कैसे चुनें?

आप Asian Paints, Berger, Nerolac, Dulux और Indigo Paints जैसी कंपनियों के ऑनलाइन टूल्स का उपयोग करके अपने कमरे में अलग-अलग रंगों को वर्चुअली देख सकते हैं और सही कलर चुन सकते हैं।

7. मॉडर्न वाल पेंट कितने समय तक चलते हैं?

अच्छी क्वालिटी के मॉडर्न वाल पेंट आमतौर पर 3 से 5 साल तक टिकते हैं, लेकिन यह पेंट की क्वालिटी, दीवार की स्थिति और रखरखाव पर भी निर्भर करता है।




Comments 0 Comments

Add Comment

House Gyan all services

Loading...
housegyan logo

The information contained on Housegyan.com is provided for general informational purposes only. While we strive to ensure that the content on our website is accurate and current, we make no warranties or representations of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, reliability, suitability, or availability with respect to the website or the information, products, services, or related graphics contained on the website for any purpose. Housegyan.com will not be liable for any loss or damage including, without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from loss of data or profits arising out of, or in connection with, the use of this website.


Third party logos and marks are registered trademarks of their respective owners. All rights reserved.

By Rapsa Group

Tractorgyan
Social Media
FacebookLinkedinInstagramYoutubePinterestWhatsappTwitterTelegramThreads

Download Our App

Download HouseGyan on Google PlayDownload HouseGyan on the App Store
© 2026 RAPSA TECHNOLOGIES PRIVATE LIMITED
footer-bg