फॉल्स सीलिंग फायदे नुकसान
12th, May, 2026
By HouseGyan
Share

फॉल्स सीलिंग: फायदे, नुकसान और कीमत की पूरी गाइड

जब हम घर बनाते हैं या उसे नया रूप देते हैं, तो ज्यादातर ध्यान दीवारों, फर्नीचर और डेकोरेशन पर जाता है। लेकिन सच कहें तो असली गेम-चेंजर होती है फॉल्स सीलिंग। आजकल लगभग हर दूसरे घर में फॉल्स सीलिंग दिख जाती है। वजह भी साफ है, यह घर को तुरंत मॉडर्न और क्लासी बना देती है। लेकिन क्या आपको इसे लगवाना चाहिए? चलिए डिटेल में समझते हैं: फॉल्स सीलिंग फायदे नुकसान और फॉल्स सीलिंग कीमत।

फॉल्स सीलिंग क्या होती है? 

आपकी असली छत (main slab) के नीचे एक और छत बनाई जाती है, जिसे फॉल्स सीलिंग कहते हैं। यह मेटल फ्रेम पर टिकी होती है और इसके अंदर वायर, पाइप, AC डक्ट वगैरह आसानी से छिप जाते हैं। ऊपर से डिजाइन भी शानदार मिलता है। चलिए अब जानते हैं फॉल्स सीलिंग के फायदे और नुकसान क्या हैं। 

फॉल्स सीलिंग के मुख्य फायदे 

  • बाहर का शोर थोड़ा कम हो जाता है: यह बाहर के शोर को कुछ हद तक कम करती है, जिससे घर में शांति बनी रहती है। 

  • गंदे तार और पाइप गायब: बिजली के उलझे हुए तार और AC के पाइप इसके अंदर छिप जाते हैं, जिससे कमरा साफ-सुथरा दिखता है।

  • कमरे का लुक पूरी तरह बदल जाता है: साधारण कमरा भी एकदम प्रीमियम लगने लगता है। लाइटिंग के साथ तो और भी कमाल दिखता है।

  • लाइटिंग का शानदार सिस्टम: आप इसमें एलईडी स्ट्रिप, स्पॉट लाइट्स, कोव लाइटिंग सब लगा सकते हो। जो सीधा माहौल को खुशनुमा करती हैं।

  • गर्मी कम लगती है: ऊपर की छत और नीचे की सीलिंग के बीच हवा की एक लेयर बनती है, जो गर्मी को नीचे आने से थोड़ा रोकती है। AC भी बेहतर काम करता है।

फॉल्स सीलिंग के नुकसान 

  • छत की ऊंचाई कम हो जाती है: अगर आपका कमरा पहले से ही थोड़ा लो-हाइट पर है, तो फॉल्स सीलिंग उसे और दबा हुआ दिखा सकती है।

  • अंदर की जगह में गंदगी जमा हो सकती है: कभी-कभी कीड़े, मकड़ियां या धूल अंदर जमा हो जाती है।

  • सीलन हुई तो नुकसान: अगर ऊपर से पानी आता है या नमी है, तो पूरी सीलिंग खराब हो सकती है।

फॉल्स सीलिंग के प्रकार 

1. POP फॉल्स सीलिंग

प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) सबसे लोकप्रिय है। यह पाउडर के रूप में होता है जिसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है। POP फॉल्स सीलिंग बहुत टिकाऊ होती है और इससे आप किसी भी तरह के डिजाइन बना सकते हैं।


Read More: Low Cost and Simple POP Ceiling Design Ideas for Hall.

2. PVC फॉल्स सीलिंग

अगर आप कम बजट और लो-मेंटेनेंस चाहते हैं, तो PVC ceiling design बेस्ट है। यह प्लास्टिक की होती है, इसलिए इस पर पानी या दीमक का कोई असर नहीं होता। यह बाथरूम और किचन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

3. Gypsum फॉल्स सीलिंग

जिप्सम बोर्ड रेडीमेड शीट्स होती हैं जिन्हें फ्रेम पर फिट किया जाता है। इसे लगाना बहुत आसान काम है। Gypsum ceiling price भी बजट में रहती है और यह काफी स्मूथ फिनिश देती है।


Read More:30 Gypsum False Ceiling Design For 2026.

4. Wooden सीलिंग

लकड़ी की सीलिंग कमरे को एक लक्ज़री और नेचुरल लुक देती है। हालांकि, यह महंगी होती है, लेकिन लिविंग रूम के किसी एक हिस्से या बॉर्डर के लिए यह लाजवाब है।

5. Metal सीलिंग

इसका उपयोग ज्यादातर ऑफिस और कमर्शियल जगहों पर होता है। यह लोहे या एल्युमीनियम की टाइल्स होती हैं जो बहुत मजबूत और फायर रेसिस्टेंट होती हैं।

फॉल्स सीलिंग की कीमत 2026 

जब बात फॉल्स सीलिंग cost in India की आती है, तो यह शहर और मटेरियल की क्वालिटी पर निर्भर करती है। 2026 के अनुमानित रेट्स कुछ इस प्रकार हैं:


  • पीओपी सीलिंग: ₹90 से ₹150 प्रति स्क्वायर फीट

  • जिप्सम सीलिंग: ₹80 से ₹130 प्रति स्क्वायर फीट

  • पीवीसी सीलिंग: ₹60 से ₹110 प्रति स्क्वायर फीट

  • वुडन सीलिंग: ₹400 से ₹800 प्रति स्क्वायर फीट


फॉल्स सीलिंग की कीमत प्रति स्क्वायर फीट में लेबर और मटेरियल दोनों शामिल होते हैं, लेकिन पेंट का खर्चा अक्सर अलग से लिया जाता है।

छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए फॉल्स सीलिंग टिप्स 

अगर आपका घर या फ्लैट छोटा है, तो ये गलती मत करना:


  • बहुत भारी डिजाइन चुनना

  • पूरे छत को ढांकना


इसके बजाय आप 


  • सिर्फ किनारों पर सीलिंग रखो

  • हल्के रंग इस्तेमाल करो


इससे कमरा खुला और बड़ा लगेगा।

Read More: Top 10 False Ceiling Brands in India 2026.

किस कमरे में कौन सी फॉल्स सीलिंग सही है?

1. लिविंग रूम (Living Room)

यहाँ आप लिविंग रूम फॉल्स सीलिंग ideas के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। पीओपी या जिप्सम सीलिंग के साथ लाइटिंग कॉम्बो बेस्ट रहता है।

2. बेडरूम (Bedroom)

बेडरूम के लिए फॉल्स सीलिंग डिजाइन हमेशा सिंपल और रिलैक्सिंग होना चाहिए। ज्यादा चमक-दमक नींद खराब करती है।

3. किचन (Kitchen)

किचन में धुआं और नमी होती है, इसलिए यहाँ जिप्सम या PVC बेहतर है। ऐसी फॉल्स सीलिंग डिजाइन चुनें जिसे साफ करना आसान हो।

4. बाथरूम (Bathroom)

बाथरूम के लिए सिर्फ और सिर्फ PVC सीलिंग की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पूरी तरह वॉटरप्रूफ होती है।

5. ऑफिस (Office)

ऑफिस में मेटल या ग्रिड सीलिंग का इस्तेमाल करें ताकि वायरिंग और AC डक्ट्स की मरम्मत करना आसान हो।

फॉल्स सीलिंग लगवाने से पहले ध्यान देने वाली बातें 

  • छत में लीकेज या सीलन तो नहीं है।

  • सीलिंग शुरू करने से पहले ही तय कर लें कि लाइट पॉइंट्स कहाँ होंगे।

  • कमरे की ऊंचाई ठीक है या नहीं (कम से कम 10 फीट बेहतर रहता है)।

फॉल्स सीलिंग की सफाई और मेंटेनेंस कैसे करें? 

  • सूखे कपड़े से धूल साफ करे।

  • PVC को गीले कपड़े से भी साफ कर सकते हैं। 

  • हर 2-3 साल में एक बार इसका इंस्पेक्शन जरूर करें। 

Conclusion

फॉल्स सीलिंग लगवाना एक अच्छा फैसला हो सकता है, बस आंख बंद करके नहीं। अगर आपका बजट है और घर की ऊंचाई ठीक है, तो gypsum या POP बढ़िया ऑप्शन है और अगर आप कम झंझट चाहते हैं, तो PVC सबसे आसान ऑप्शन होगा। ध्यान रखें फॉल्स सीलिंग डिजाइन का काम हमेशा अच्छे कारीगर से करवाएं।  

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. फॉल्स सीलिंग क्या होती है और क्यों लगाई जाती है?

यह मुख्य छत के नीचे बनाई गई एक सजावटी छत है। इसका इस्तेमाल घर को सुन्दर दिखाने और वायरिंग छिपाने के लिए किया जाता है।

2. फॉल्स सीलिंग के मुख्य फायदे क्या हैं?

यह गर्मी कम करती है, शोर कम करती है और कमरे को मॉडर्न लुक देती है।

3. फॉल्स सीलिंग के नुकसान क्या हैं?

फॉल्स सीलिंगसे छत की ऊंचाई कम हो जाती है और इसमें धूल या कीड़े जमा हो सकते हैं। 

4. फॉल्स सीलिंग की कीमत प्रति स्क्वायर फीट कितनी होती है?

भारत में इसकी कीमत ₹80 से ₹150 प्रति स्क्वायर फीट (जिप्सम/पीओपी के लिए) के बीच होती है।

5. घर के लिए कौन सी फॉल्स सीलिंग सबसे अच्छी है?

घरों के लिए जिप्सम और POP सबसे अच्छी मानी जाती है, बाथरूम के लिए PVC बेस्ट है।

6. क्या फॉल्स सीलिंग गर्मी कम करने में मदद करती है?

जी हाँ, ceiling design ideas इंसुलेशन का काम करते हैं और ऊपर की गर्मी को नीचे आने से रोकते हैं। 









Comments 0 Comments

Add Comment

House Gyan all services

Loading...
housegyan logo

The information contained on Housegyan.com is provided for general informational purposes only. While we strive to ensure that the content on our website is accurate and current, we make no warranties or representations of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, reliability, suitability, or availability with respect to the website or the information, products, services, or related graphics contained on the website for any purpose. Housegyan.com will not be liable for any loss or damage including, without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from loss of data or profits arising out of, or in connection with, the use of this website.


Third party logos and marks are registered trademarks of their respective owners. All rights reserved.

By Rapsa Group

Tractorgyan
Social Media
FacebookLinkedinInstagramYoutubePinterestWhatsappTwitterTelegramThreads

Download Our App

Download HouseGyan on Google PlayDownload HouseGyan on the App Store
© 2026 RAPSA TECHNOLOGIES PRIVATE LIMITED
footer-bg