देखा मैंने देखा मैंने एक सपना, फूलों के शहर में हो घर अपना…..
फूलों के शहर का तो पता नहीं, पर आज की इस भागम भाग वाली दुनिया में अपना घर होना ही बड़ी बात होती है। आज के समय में अपना खुद का घर बनाने का सपना हर व्यक्ति देखता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते इसे पूरा करना आसान नहीं होता।
हालांकि, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और सब्सिडी इस सपने को साकार करने में मदद कर सकती हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे गृह निर्माण में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घर को आसानी से और कम कीमत में बना सकते हैं।
गृह निर्माण के लिए सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का उद्देश्य
सरकार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अफोर्डेबल हाउसिंग उपलब्ध कराना है। ये योजनाएं विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इकॉनॉमिकाली वीकर सेक्शन - ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (लो इनकम ग्रुप - एलआईजी), और मध्यम आय वर्ग (मीडियम इनकम ग्रुप - एमआईजी) के लिए बनाई गई हैं।
मुख्य सरकारी योजनाएं
1. प्रधानमंत्री आवास योजना
-
यह योजना शहरों और गाँवों दोनों में लागू होती है।
-
इस योजना के अंतर्गत ईडब्लूएस और एलआईजी वर्ग के लिए घर बनाने और खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है।
-
इसके तहत ग्रह निर्माण के लिए ईडब्लूएस और एलआईजी ₹6 लाख, ₹9 लाख और ₹12 लाख की लोन राशि पर क्रमानुसार 6.5%, 4% और 3% ब्याज सब्सिडी के लिए पात्र हैं। ब्याज सब्सिडी 6.5% तक मिलती है।
-
इस योजना के अंतर्गत आवास और शहरी विकास निगम (हुडको), राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) केंद्रीय नोडल एजेंसियों के रूप में काम करती हैं ताकि वे लोन देने वाली संस्थाओं के माध्यम से लाभार्थियों को व्यवस्थित तरीके से सब्सिडी प्रदान कर सकें।
-
इस योजना का फायदा लेने के लिए आप https://pmaymis.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट कर अपने राज्य के अंतर्गत अपना फॉर्म भरें।
-
ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित एलिजिबल परिवारों को इंडिपेंडेंट ग्रह निर्माण के लिए ₹1.5 लाख प्रति ईडब्ल्यूएस आवास की सेंट्रल हेल्प प्रदान की जाती है।
-
सब्सिडी का अमाउंट डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में आता है।
-
आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स:
-
आधार कार्ड
-
इनकम सर्टिफिकेट
-
अकाउंट डिटेल्स
-
भूमि का स्वामित्व प्रमाण (लैंड ओनिंग सर्टिफिकेट)
2. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
-
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए है।
-
इसके तहत मैदानी इलाकों में घर बनाने के 1.2 लाख रुपये दिए जाते हैं और पहाड़ी इलाकों के लिए 1.3 लाख दिए जाते हैं।
-
यह सब्सिडी उन्हें 3 किश्तों में सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
-
इस योजना के अंतर्गत फायदा लेने वाले लोगों का सिलेक्शन SECC 2011 डेटा और आवास+ सर्वे के आधार पर होगा।
-
निर्माण सामग्री खरीदने और लेबर को देने के लिए पैसे सीधे आपके खाते में ट्रांसफर होते हैं।
-
इस योजना के अंडर अप्लाई करने के लिए आप उमंग वेबसाइट https://web.umang.gov.in/landing/ पर रजिस्टर कर सकते हैं।
3. होम लोन पर सब्सिडी
-
इस योजना के अंतर्गत एडब्ल्यूएस और एलआईजी के लोगों को सब्सिडी दी जाती है।
-
बैंक या फाइनेंस संस्थानों से लिए गए होम लोन पर सरकार इंटरेस्ट रेट में छूट देती है।
-
अधिकतम 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है।
-
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, होम लोन ब्याज सब्सिडी दो सेंट्रल नोडल एजेंसियों- आवास और शहरी विकास निगम (HUDCO) और नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के माध्यम से मिलती है। ये संस्थाएं पहले से चुने गए बैंकों को ये सब्सिडी देती है, और फिर ये बैंक इस ब्याज सब्सिडी का फायदा एलिजिबल लोगों तक पहुँचाते हैं।
इनके अलावा अलग-अलग राज्यों में भी गृह निर्माण से जुड़ी स्कीम्स चलती हैं, जैसे कि -
-
डीडीए हाउसिंग स्कीम - दिल्ली के लिए
-
एनटीआर हाउसिंग स्कीम - आंध्र प्रदेश
-
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड हाउसिंग स्कीम
-
केरला हाउसिंग बोर्ड हाउसिंग स्कीम
गृह निर्माण में सरकारी सब्सिडी का लाभ कैसे लें?
अगर आप भी गृह निर्माण में सरकारी सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो ये पॉइंट्स ज़रूर ध्यान रखें।
1. अपनी पात्रता चेक करें
सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी या योजना के लिए पात्र (एलिजिबल) हैं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट या अपने पास के सरकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें।
2. आवेदन प्रक्रिया को समझें
-
अधिकतर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
-
आवेदन करते समय सही और पूरी जानकारी प्रदान करें।
-
सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
3. लोन के लिए बैंकों से कॉन्टेक्ट करें
-
जिन बैंकों को सरकार ने अथॉरिटी दी है, उनसे लोन के लिए कॉन्टेक्ट करें।
-
अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रखें, जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) और प्रॉपर्टी डिटेल्स।
4. लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद लें
-
ग्राम पंचायत या नगर पालिका से संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में गृह निर्माण के लिए पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लें।
गृह निर्माण में अन्य महत्वपूर्ण बातें
1. योजना का सही उपयोग करें
सरकार द्वारा दी गई राशि का उपयोग घर के निर्माण में ही करें। इसे अन्य कामों के लिए इस्तेमाल करना योजना के रूल्स के अगेंस्ट है।
2. निर्माण सामग्री पर ध्यान दें
सस्ती और टिकाऊ चीज़ों का उपयोग करें ताकि आपका घर बजट में बने और लंबे समय तक टिके रहे।
3. स्थानीय मज़दूरों को शामिल करें
स्थानीय मज़दूरों की मदद से निर्माण लागत को कम किया जा सकता है।
|
HouseGyan Offering | ||
हाउसज्ञान: आपके गृह निर्माण का साथी
गृह निर्माण और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करने के लिएHouseGyan आपकी मदद कर सकता है। हमारी वेबसाइट घर बनाने की प्रक्रिया, स्कीम्स की एलिजिबिलिटी, और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करती है।
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का सही उपयोग करके आप अपना गृह निर्माण सपना पूरा कर सकते हैं। इसके लिए स्कीम की शर्तों को समझना, सही डाक्यूमेंट्स तैयार करना और एप्लीकेशन प्रोसेस को समय पर पूरा करना ज़रूरी है। होम लोन ईएमआई से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Home Loan EMI Calculator) भी विजिट कर सकते हैं।
हमारी मदद से आपको इन योजनाओं की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आपका घर बनाना और आसान हो जाएगा। तो अब इंतजार किस बात का? सरकारी योजना का लाभ उठाएं और अपना सपनों का घर बनाएं!
FAQs
1. गृह निर्माण के लिए सबसे लोकप्रिय सरकारी योजना कौन सी है?
सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) है, जिसमें घर बनाने या खरीदने पर ब्याज सब्सिडी और आर्थिक सहायता दी जाती है।
2. क्या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं?
हाँ, शहरी क्षेत्रों के लिए PMAY-Urban और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) लागू होती है।
3. सरकारी सब्सिडी पाने के लिए कौन पात्र होता है?
EWS, LIG और MIG श्रेणी के लोग, जिनकी आय निर्धारित सीमा के अंदर होती है, वे इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं।
4. गृह निर्माण सब्सिडी के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल्स और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होते हैं।
5. क्या होम लोन पर भी सरकारी सब्सिडी मिलती है?
हाँ, सरकार होम लोन पर ब्याज में छूट देती है, जिससे कुल सब्सिडी लगभग ₹2.67 लाख तक मिल सकती है।
6. सरकारी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट जैसे PMAY या UMANG पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
7. क्या सब्सिडी की राशि सीधे बैंक अकाउंट में आती है?
हाँ, अधिकांश योजनाओं में सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।














